सिरौली, बरेली। जनपद के थाना सिरौली क्षेत्र मे विनोद की मौत के बाद परिजनों मे कोहराम मचा हुआ है। गांव के लोग विनोद की हत्या को लेकर हैरान है। उनका कहना है कि चारों एक साथ ही दिल्ली मे रहकर कमाते थे। ग्रामीणों ने बताया कि विनोद के पिता प्रेमशंकर की गांव मे पकौड़ी की दुकान है। उनके दो बेटों मे बड़ा बेटा विनोद गांव के राशिद, शमीम और जीशान के साथ दिल्ली मे मूंगफली बेचने का काम करता था। विनोद तीनों से रुपये लेकर मूंगफली खरीदता था। फिर बेचने के बाद चुकता कर देता था। बताया जाता है कि विनोद को तीनों के कुछ रुपये देने थे। जिसके लेनदेन को लेकर पहले भी कहासुनी हो चुकी थी। कुछ दिन पहले चारों युवक गांव आए थे। विनोद ने नई बाइक खरीदी थी और वह जुए मे भी रुपये जीते थे। सोमवार की शाम चारों विनोद की नई बाइक से गुरगांवा मे शराब भट्टी पर गए थे। वहां सभी ने शराब पी। इस दौरान उनमे रुपयों के लेनदेन को लेकर कहासुनी हो गई जो बाद मे मारपीट मे बदल गई। तीनों ने विनोद को जमकर पीटा। राशिद ने विनोद को गुस्से मे आकर छत से नीचे फेक दिया। जिससे उसकी इलाज के दौरान अस्पताल मे मौत हो गई। विनोद का पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मे सिर मे गहरी चोट आई है। सिर की हड्डी टूटी मिली है। आशंका है कि उसके सिर पर शराब की बोतल से प्रहार किया गया था। यह आशंका भी है कि छत से फेंके जाने की वजह से उसके सिर मे चोट आई। पुलिस आरोपियों की क्राइम हिस्ट्री खंगाल रही है। उनके बारे मे दिल्ली पुलिस से भी जानकारी जुटाई जा रही है। फरार आरोपियों की तलाश में दबिशे दी जा रही है।।
बरेली से कपिल यादव
