शराबी युवक को गाली देने से मना करना सपा नेता को पड़ा भारी, जानलेवा हमला

फरीदपुर, बरेली। सपा नेता को शराबी युवक को गाली का विरोध करना भारी पड़ गया। सपा नेता को उसने अपने साथियों के साथ लाठी-डंडो व लोहे की राड से पीटा जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से आठ के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार थाना फरीदपुर के वाहनपुर गांव निवासी कप्तान सिंह यादव पुत्र परमेश्वरी सिंह ने बताया कि वह फरीदपुर विधानसभा के सपा पूर्व उपाध्यक्ष व यादव उत्थान कमेटी के जिलाध्यक्ष है। उनके निवास पर शुक्रवार को कार्यक्रम था। इस दौरान उनके गांव का धीरेंद्र पुत्र जगतपाल शराब के नशे में आकर गाली-गलौज करने लगा। कप्तान सिंह यादव ने उसे गाली देने से मना किया तो आरोपी अपने साथ महेश पुत्र रामभरोसे व अन्य जयदेव समेत आधा दर्जन लोगों ने उन पर लाठी-डंडो व लोहे की राड से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गए। उनकी कार को तोड़फोड़ दिया। जब उन्होंने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया तो आरोपियों ने भी क्रास एफआईआर दर्ज करा दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल कप्तान सिंह यादव को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वही दोनों ही तरफ से आठ लोगों के खिलाफ थाना फरीदपुर मे मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *