शराबी पति ने शराब पीने को रुपये न देने पर पत्नी को लगाई आग, अस्पताल में भर्ती

बरेली। सोमवार को शराबी पति ने अपनी पत्नी को आग लगाकर जान से मारने की कोशिश की। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए और बीच बचाव किया। पड़ोसियों ने इसकी जानकारी डायल 112 को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल मे भर्ती कराया। वही फरार आरोपी की तलाश पुलिस ने शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार थाना किला क्षेत्र के बाकरगंज की रहने वाली 32 वर्षीय राबिया पत्नी जीशान के भाई ने बताया कि आठ साल पहले बहन की शादी जीशान से हुई थी। शराब पीने की लत के चलते जीशान आए दिन उसकी बहन यानी अपनी पत्नी को मारता पीटता है। सोमवार को जीशान ने उसे आग लगाकर जान से मारने की कोशिश की। शोर सुनकर पड़ोस के लोगों ने इसकी सूचना दी। घायल अवस्था मे उसको जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। खबर सुनकर राबिया के मायके वाले भी पहुंच गए। किला इंस्पेक्टर शितांशु शर्मा ने बताया कि राबिया के पति जीशान को भी हिरासत मे ले लिया गया है लेकिन अभी तक इस मामले मे कोई तहरीर नही दी गई है। तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *