बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। नेशनल हाईवे पर शंखा पुल के पास अज्ञात वाहन द्वारा अचानक ब्रेक लगाने के चलते पीछे चल रही बाइक बाहन मे जा घुसी। जिससे बाइक सवार पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल भिजवाया। मिली जानकारी के अनुसार थाना भुता निवासी पप्पू अपने दस वर्षीय पुत्र के साथ बाइक से फतेहगंज पश्चिमी के गांव कुरतरा किसी काम से जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक नेशनल हाईवे पर शंखा पुल के पास पहुंची। आगे चल रहे किसी अज्ञात वाहन के अचानक ब्रेक लगा दिए। जिसके बाद पप्पू की बाइक अनियंत्रित होकर पीछे से घुस गई। जिससे बाइक सवार पिता और पुत्र घायल हो गए। मौके पर पहुंचे राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से बाइक सवार और उसके पुत्र को अस्पताल पहुंचाया।।
बरेली से कपिल यादव
