व्यापार मंडल के शिरीष बने मंडल अध्यक्ष, राजकुमार को फिर जिले की कमान

बरेली। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने शुक्रवार को जिला पंचायत रोड स्थित एक लॉन में कार्यक्रम आयोजित कर मंडल, जिला, महानगर युवा और जिला युवा इकाई का गठन किया। इस मौके पर प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र गुप्ता ने कहा कि दो करोड़ सदस्यों का यह संगठन नित नई बुलंदियां छू रहा है। प्रदेश भर में संगठन से जुड़े व्यापारी शीर्षस्थ स्थान रखते हैं। संगठन को ऊर्जावान बनाने के लिए निरंतर दायित्वों में परिवर्तन करते रहना पड़ता है। प्रांतीय संयुक्त महामंत्री राजेश जसोरिया ने बताया कि सर्व सम्मति से शिरीष गुप्ता को मंडल अध्यक्ष, समित अग्रवाल को मंडल प्रभारी, प्रवीन गोयल को मंडल महामंत्री, मुकेश अग्रवाल को मंडल कोषाध्यक्ष, मुकेश गुप्ता, ज्वाला प्रसाद गुप्ता और डाल चंद्र सक्सेना को मंडल उपाध्यक्ष, अनिल भारद्वाज, शकील अहमद और रतन नाथ मिश्रा को मंडल मंत्री और सुनील शर्मा को मंडल संगठन मंत्री बनाया गया है। वहीं, जिला इकाई में एक बार फिर अध्यक्ष की कमान राजकुमार अग्रवाल सर्राफ को दी गई। जबकि विपिन गुप्ता को चेयरमैन, गोपेश अग्रवाल को जिला प्रभारी, प्रकाश आयलानी को महामंत्री और राजीव अग्रवाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया। शाहजहांपुर के जिलाध्यक्ष कुलदीप दुआ, पीलीभीत के जिलाध्यक्ष अर्जुन टेहलानी, बरेली महानगर चेयरमैन दर्शन लाल भाटिया, योगेंद्र अग्रवाल, चंद्रसेन गंगवार, मुकेश खटवानी, रविंद्र यादव, राजीव गुप्ता, त्रिलोकी नाथ गुप्ता, गुलशन सब्बरवाल, गिरधारी देवनानी आदि उपस्थित रहे। वही मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष संजीव चांदना ने बताया कि महानगर युवा इकाई में दिलीप गुप्ता को अध्यक्ष, मोहसिन आलम को चेयरमैन, ईशान गुप्ता को महामंत्री, तरुण अग्रवाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, युवा जिला इकाई में रचित गुप्ता को अध्यक्ष, ईशान सक्सेना को चेयरमैन, अभिषेक वर्मा को महामंत्री, विपिन गर्ग को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। अंकुश गुप्ता को प्रांतीय युवा संयुक्त महामंत्री मनोनीत किया गया है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *