व्यापारी निर्भय होकर व्यापार करें, पुलिस सुरक्षा व सहायता के लिए तैयार- राजकुमार मिश्र

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। पुलिस क्षेत्राधिकारी मीरगंज राजकुमार मिश्र ने कहा कि ठंड का मौसम आ रहा है। कड़ाके की ठंड के अलावा कोहरा भी दस्तक दे सकता है। इसलिए सभी व्यापारी सुरक्षा की दृष्टि से कैश अधिक होने पर पुलिस की मदद ले सकते है। इसके अलावा बैंक अथवा किसी भी संस्थान ओर घर पर अधिक कैश लेकर न जाये। आते जाते सुरक्षा बरते। दुकानों मे व्यापारी सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगवा ले जिससे अपने धन व अन्य उपकरणों की सुरक्षा बनी रहें। रविवार को कस्बे में स्थित चौकी पर व्यापारी व सर्राफा व्यापारियों, अन्य दुकान स्वामियों की बैठक मे बोल रहे थे। इसके अलावा व्यापारियों ने अपनी समस्याओं से भी अवगत कराया। इंस्पेक्टर राजेश सिंह ने कहा कि पुलिस सदैव सभी की सुरक्षा को तत्पर है। लिहाजा बिना एक दूसरे की सहायता किये बिना यह सम्भव नही है। बैठक में नवनियुक्त चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह, व्यापारी संस्कार अग्रवाल, मनी अग्रवाल, दौलतराम गुप्ता, पूर्व चेयरमैन शकील अंसारी, मौलाना अकील अहमद अंसारी, साजिद हुसैन, मोहन साहू, कमल गुप्ता, मोईन रजा, नन्हे अंसारी सहित बहुत कम व्यापारी उपस्थित रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *