बरेली। जनपद के थाना बारादरी क्षेत्र के संजय नगर स्थित तीन मूर्ति रोड पर बुधवार देर रात राष्ट्र जागरण उद्योग व्यापार मंडल की संजय नगर इकाई के कोषाध्यक्ष गंगा राम गुरुनानी के बेटे पर जानलेवा हमला करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जगतपुर निवासी विनय पाल सिंह, करगैना के मुकेश सिंह राठौर, भारत सिंह राठौर और संजय नगर के शैलेन्द्र प्रताप सिंह के रूप में हुई है। आवास विकास सुरेश शर्मा नगर निवासी गंगा राम ने बताया कि वह संजनगर में बुधवार देर रात अपने दोनों बेटों हर्ष और देव के साथ दुकान पर बैठे थे। आरोप है कि शैलेंद्र प्रताप सिंह और उसका बेटा लकी रास्ता बंद कर खड़े थे। जब उन्होंने पुलिस बुलाने की बात कही तो दोनों हट गए, लेकिन थोड़ी देर बाद अपने साथियों भारत राठौर, मुकेश राठौर, विनय पटेल और 7-8 अज्ञात लोगों के साथ आए और लाठी, रॉड और तमंचे की बट से हमला कर दिया।।
बरेली से कपिल यादव
