वृद्धाश्रम मे बुजुर्गों के बीच मनाया फादर्स डे, किया सम्मानित

बरेली। राष्ट्रीय ब्राहमण सेवा संस्थान ने रविवार को हार्टमन स्थित काशीधाम वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच फादर्स डे मनाया। इस दौरान बुजुर्गों को तेल, साबुन, पेस्ट, तौलिया, कंघा, फल, मिठाई, बिस्किट, नमकीन, हलवा और चना का वितरण किया गया। संस्था की अध्यक्ष नीलिमा पाठक ने कहा कि सभी को बुजुर्गों के साथ अपनी खुशियां बांटनी चाहिए। कभी-कभी वृद्धा आश्रमों में जाकर उनकी जिंदगी का एक खुशनुमा हिस्सा बनना चाहिए। वृद्धाश्रम में स्वास्थ्य शिविर भी लगवाया गया। डाक्टर के परामर्श के बाद जरूरी दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं। मंडल सेवक रेनूशर्मा ने आभार जताया। जिला सेवक शिवलेस पांडे, डा. ब्रजेश पाठक, हरीश मिश्रा, अनीता शर्मा, संतोष दीक्षित, शांतनु शर्मा, रोली पांडे, महेश पंडित, ममता पंडित, सचिन पाठक, नीति शर्मा, महिमा शर्मा, अमित शर्मा, नितिन शर्मा, मधु अवस्थी, मोहिनी मिश्रा, बबली वाजपेई, प्रेमा त्रिपाठी, संतोष शर्मा, रवीन्द्र पाठक आदि मौजूद रहे। वही फादर्स डे पर मानव सेवा क्लब की ओर से रविवार को काशी वृद्धाश्रम में कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें बुजुर्गों को अंग वस्त्र और हार पहनाकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर बुजुर्गों के चेहरे खिल उठे। पदाधिकारी और सदस्यों ने बुजुर्गों के साथ समय बिताया और उनको उनकी मनपसंद की चीजें खिलाई। क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने बताया कि वह वर्ष में हर महत्वपूर्ण दिवस और त्योहार वृद्धाश्रम में मनाकर बुजुर्गों के साथ खुशियां बांटने का प्रयास करते हैं। शशि बाला वर्मा, मधु वर्मा, राजीव सक्सेना, विपिन कुमार गर्ग, अनिल सक्सेना, अविनाश सक्सेना, सुधीर मोहन, मीरा मोहन, सरोज गर्ग, सुनील कुमार शर्मा, जितेन्द्र सक्सेना, वेद प्रकाश सक्सेना, किरन सक्सेना, गंगा राम पाल आदि मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *