वृद्धाश्रम में वृद्धजनों के चरण स्पर्श कर किया सम्मान

बरेली। मानव सेवा क्लब के तत्वावधान मे हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मातृ-पितृ दिवस पर मंगलवार को हार्टमैन पुल के नीचे स्थित काशी वृद्धाश्रम के वृद्धजनों  का सम्मान किया गया। उनका चरण वन्दन और हार पहनाकर उनको सम्मानित किया गया। उनको मिष्ठान और फल वितरित किये गये। मानव सेवा क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने बताया कि वह हर वर्ष माता-पिता समान वृद्धजनों का  सम्मान करने वृद्ध आश्रम जाते है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से निर्भय सक्सेना और प्रकाश चंद्र सक्सेना उपस्थित रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *