बरेली। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एसआईआर कार्य के लिए बरेली और पीलीभीत जनपद की जिम्मेदारी राष्ट्रीय सचिव और पूर्व सांसद वीरपाल सिंह यादव को दी है। इसी क्रम में शुक्रवार को पार्टी के जिला कार्यालय पर वीरपाल सिंह यादव बैठक लेंगे। इसमें सभी ब्लॉक प्रभारी, विधानसभा अध्यक्ष, विधायक, पूर्व विधायक और संगठन के पदाधिकारी अब तक की कार्य प्रगति की संपूर्ण रिपोर्ट देंगे। सपा के जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव ने बताया कि बैठक प्रातः 11:00 बजे होगी। इसमें वीरपाल सिंह यादव के नेतृत्व में आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।।
बरेली से कपिल यादव
