बरेली। विश्व हिंदू महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी आदित्यनाथ के अवतरण दिवस पर बरेली जिला कार्यालय का उद्घाटन महंत शुकराई नाथ (महंत दादा कालापीठ मठ हरियाणा) ने किया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप में विश्व हिन्दू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य भिखारी प्रजापति ने सम्बोधित करते हुए कहा कि हिंदुत्व राष्ट्रीयता का पर्याय है, राम नहीं तो राष्ट्र नहीं, कृष्ण नहीं तो धर्म नही, शिव नही तो रक्षा नही अर्थात राम, कृष्ण, शिव, राष्ट्र धर्म के आधार है। प्रजापति ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ विश्व हिन्दू महासंघ ढाल बनकर खड़ा है, उन्होंने एक झटके मे इलाहाबाद को प्रयागराज, फैजाबाद को अयोध्या कर तथा गोबध करने वालों को सीधे जेल का रास्ता दिखाकर हिंदुत्व की विचारधारा को ब्यक्त किया। मौका मिलते ही हैदराबाद को भाग्यनगर भी कर देंगे। प्रजापति ने कहा कि महापुरुषों को जातियों मे बांटना, जाति के नाम पर अपराधियों को महिमा मंडित करना, जाति के नाम पर सेना जैसे ब्राहमण सेना, क्षत्रिय सेना, भीम सेना, मीम सेना, दलित सेना बनाना, जाति के नाम पर एक दूसरे को छोटा बड़ा समझना, हिन्दू मांन बिंदुओं पर कुतर्क करना जैसे कृत्य हिंदुत्व व राष्ट्रीयता के शत्रु है। आइए हम सब हिंदुत्व व विकास के महानायक योगी आदित्यनाथ के साथ चलकर भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने का स्वप्न पूरा करे। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से चौधरी योगेंद्र सिंह, श्यामबिहारी अवस्थी, विष्णु कांन्त चौबे, शरद प्रजापति, पप्पू पहलवान एवं बरेली जिलाध्यक्ष नीरज पटेल, उपाध्यक्ष देवेश कुमार पटेल सहित जिला पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।।
बरेली से कपिल यादव