विश्व हिंदी दिवस पर नई दिल्ली में सम्मानित होंगे डॉ रवि प्रकाश शर्मा

बुलंदशहर/बरेली- विश्व हिंदी परिषद एवं नेपाल दूतावास नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में विश्व हिंदी दिवस पर नई दिल्ली में 10 जनवरी को आयोजित सम्मान समारोह में जिला उपाध्यक्ष अखिल भारतीय साहित्य परिषद राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त विज्ञान संचारक प्रधानाचार्य डॉ रवि प्रकाश शर्मा केसर इंटर कॉलेज बहेड़ी बरेली को सम्मानित किया जाएगा। प्रधानाचार्य डॉ रवि प्रकाश शर्मा ने बताया कि सम्मेलन का उद्घाटन पूर्व मंत्री भारत सरकार प्रोफेसर मुरली मनोहर जोशी करेंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ,केंद्रीय मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह,स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज, पूर्व गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी, राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा,राज्यसभा सांसद डॉ संगीता बलवंत ,पदमश्री आचार्य लक्ष्मी प्रसाद, प्रोफेसर हर्ष वाला शर्मा, वैज्ञानिक डॉ रश्मि सलूजा आदि महानुभाव उपस्थित रहेंगे। अखिल भारतीय साहित्य परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष साहित्य भूषण सुरेश बाबू मिश्रा, प्रांतीय महामंत्री डॉ शशि बाला राठी, भारत सेवक समाज के अध्यक्ष कृष्ण स्वरूप सक्सेना, इको क्लब प्रभारी प्रवीण कुमार शर्मा ,केसर इंटर कॉलेज के अध्यक्ष एवं प्रबंधक शरत मिश्र और सह प्रधानाचार्य चंद्रभानु सिंह, प्रिय इंद्रजीत सिंह सहित समस्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने शुभकामनाएं दी।

– बरेली से पी के शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *