विश्व मलेरिया दिवस पर मलेरिया से बचाव के बारे मे दी जानकारी

बरेली। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से विश्व मलेरिया दिवस पर सीएचसी-पीएचसी पर विशेष जांच अभियान चलाया गया। सीएचसी पर आए मरीजों को मलेरिया से बचाव के बारे में जानकारी दी गई। उनको मच्छरदानी के नियमित इस्तेमाल के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के साथ ही शिक्षा विभाग, कृषि एवं पशुपालन समेत कई अन्य विभाग सहयोगी रहे। सीएमओ डॉ. बलवीर सिंह ने बताया कि विश्व मलेरिया दिवस पर सीएचसी पर जागरूकता कैंप लगाया गया। शिक्षा विभाग, पंचायती राज विभाग, कृषि, पशुपालन विभाग के साथ मिलकर जागरूकता अभियान चलाया गया। लोगों को मच्छरों के बचाव के उपाय बताए गए। सीएचसी पर विशेष अभियान चलाकर 180 से अधिक बुखार के मरीजों की मलेरिया जांच हुई। मरीजों को मलेरिया के लक्षण, बचाव के तरीकों की जानकारी दी गई। साथ ही घरों में और आसपास सफाई रखने के लिए प्रेरित किया गया। संवेदनशील इलाकों में दस्तक अभियान के तहत आशा कार्यकत्रियां बुखार के मरीजों की स्क्रीनिंग कर रही है। जनपद मे मीरगंज और शेरगढ़ में मलेरिया के मरीज मिले हैं। वहां एक्टिव केस सर्विलांस की कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *