बिसवां/ सीतापुर – बेलझरिया स्थित विष्णु पैराडाइज में राही किसानघर एवं श्री फर्टीलाइजर के संयुक्त तत्वाधान में में एक विशाल किसान गोष्ठी तथा प्रगतिशील किसानों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे कृषि विशेषज्ञों द्वारा उन्नतिशील खेती के विषय मे व्यापक जानकारी दी गयी और जैविक खेती के तरीकों और उनके फ़ायदे भी बताए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक महेंद्र सिंह यादव ने केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओ के बारे में जानकारी देते हुए जैविक खेती को बढ़ावा देने पर बल दिया और कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों की आय बढ़ोत्तरी की उसने गेंहू धान दाल इत्यदि के समर्थन मूल्यों को बढ़ाने का काम किया है।कार्यक्रम के दौरान में लकी ड्रा का आयोजन किया गया जिसमें प्रथम पुरस्कार दिलबाग सिंह को एलईडी द्वितीय पुरुस्कार श्री प्रकाश को फ्रीज तृतीय पुरुस्कार रामस्वरूप को कूलर चतुर्थ पुरुस्कार शफिउल्ला पांचवा पुरूस्कार दिलबाग सिंह पटनी को मिला। इस मौके प्रगतिशील किसान आदित्यनाथ सिंह सलिल सेठ, इंटरनेशनल पनाशिया से रवि भदौरिया, बायर क्राप साइंस से अमन त्यागी सोनू त्यागी अभय सिंह , धानुका से आशीष पटेल वैभव सिंह , पारले से पुनीत श्रीवास्तव अंकुर श्रीवास्तव अनुज प्रताप सिंह अजय के अलावा भाजपा नगर अध्यक्ष आलोक गुप्ता बबलू वर्मा उपस्थित रहे
-रामकिशोर अवस्थी, सीतापुर