बरेली। गुरुग्राम से विवाहित युवती को लेकर आने वाले समुदाय विशेष के जिम ट्रेनर को इज्जतनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। आपको बता दें कि फतेहगंज पश्चिमी निवासी युवक की विवाहित बहन को पांच नवंबर को शास्त्रीनगर निवासी जिम ट्रेनर शोएब गुरुग्राम से बहलाकर ले आया था। वे लोग उसे ढूंढ रहे थे तो इंस्टाग्राम की एक रील के जरिये उसके मिनी बाईपास पर एयू जिम में होने की जानकारी मिली। गुरुवार रात युवती का भाई जिम पहुंचा तो उसकी बहन ट्रेनर शोएब और जिम संचालक अभय उपाध्याय के साथ मौजूद थी। वह अपनी बहन को ले जाने लगा तो शोएब और जिम संचालक ने तीन-चार अज्ञात साथियों के साथ मारपीट की। इसको लेकर वहां काफी हंगामा हुआ था और युवती के भाई की ओर से थाना इज्जतनगर मे रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। शनिवार को इज्जतनगर पुलिस ने आरोपी जिम ट्रेनर शोएब को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया।।
बरेली से कपिल यादव
