चन्दौली – खबर जनपद चन्दौली के बबुरी क्षेत्र की है जहाँ परनपुर कला गांव में आयोजित किसान कुम्भ महा अभियान कार्यक्रम में किसानों को संबोधित कर रही बीजेपी की सदर विधायक साधना सिंह के बिगड़े बोल।
जैसे जैसे लोकसभा चुनाव का समय नजदीक आता जा रहा है वैसे ही नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज होती जा रही है शब्दों की मर्यादा को भूलकर नेता एक दूसरे के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणियां करने से भी नहीं चूक रहे। इसी कड़ी में आज चन्दौली सदर बिधायक साधना सिंह का नाम भी जुड़ गया जिन्होंने शब्दों की मर्यादा भूल कर पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के खिलाफ जोरदार हमला बोला। गेस्ट हाउस कांड को याद दिलाते हुए बीजेपी विधायक ने मायावती को महिला जाति पर कलंक बताया और कहा कि उन्होंने सत्ता के लिये चीरहरण करने वालों से हाथ मिला लिया सदर विधायक ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ना तो महिला हैं ना ही पुरुष लगती हैं उन्होंने महिलाओं के नाम को भी कलंकित किया है हमें तो उनके महिला होने पर भी संदेह है क्योंकि एक महिला सब कुछ भूल सकती है परंतु अपने व अपने लोगों के साथ हुए अमर्यादित व्यवहार को कभी नहीं भूल सकती लेकिन वर्तमान में पूर्व मुख्यमंत्री ने सत्ता की लालच में उन व्यक्तियों से हाथ मिलाया जिन्होंने कभी चीर हरण करने की कोशिश की उस समय यदि हमारे पार्टी के विधायक अपनी जान पर खेलकर उनकी रक्षा ना करते तो शायद आज वह हमारे बीच नहीं होती लेकिन इन सब बातों को भूलकर उन्होंने अपने साथ दुर्व्यवहार करने वालों से ही हाथ मिला लिया। मुगलसराय से भाजपा विधायक साधना सिंह ने मायावती को थर्ड जेंडर से भी बदतर बताया कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश महामंत्री और नोएडा के विधायक पंकज सिंह भी मंच पर मौजूद थे।
रिपोर्ट- रंधा सिंह चन्दौली
