विधायक व भाजपाइयों ने सेवा दिवस के तहत बांटे मास्क व सैनिटाइजर

भोजीपुरा, बरेली। भारतीय जनता पार्टी के भोजीपुरा क्षेत्र के विधायक बहोरन लाल मौर्य के नेतृत्व में रविवार को मोदी सरकार के 7 वर्ष पूरे होने पर सेवा ही संगठन है के तहत क्षेत्र के लोगो व नेशनल हाईवे पर मास्क, सैनिटाइजर, आयुष काढ़ा वितरण किया गया। सेवा दिवस मनाते हुए कहा कि देश मे राजनीतिक पार्टिया तो बहुत हैं, पर चुनाव के बिना भी विषम परिस्थितियों में आमजन मानस के बीच सेवा प्रेरित करने के लिए भाजपा से अच्छा कोई संगठन नही है। भाजपा कार्यकर्ता अपनी और अपने स्वजनों की चिंता छोड़ सामाजिक सेवा भाव करते हैं। इस अवसर पर भाजपा नेता अनिल गंगवार, मंडल अध्यक्ष चन्द्रपाल मौर्य, मंडल अध्यक्ष राजकुमार द्विवेदी, अर्जुन सिंह यादव, शंकर लाल, बृजेश गुप्ता आदि रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *