विधायक, मंडलायुक्त व डीएम ने भू स्वामियों को सौंपे घरौनी प्रमाण पत्र

बरेली। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने लोकभवन सभागार लखनऊ मे स्वामित्व योजना के अन्तर्गत तैयार की गई आवासीय अधिकार अभिलेख (घरौनियों) का वितरण किया। इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार मे किया गया। शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में घरौनी का वितरण किया गया। घरौनी के अंतर्गत अब गांव वालों को उनकी जमीनों पर मालिकाना हक मिल जाएगा। घरौनी मिल जाने से गांव वाले अब अपनी जमीनों पर लोन भी ले सकते है। साथ ही अब भूमि विवाद भी कम होगा। इस अवसर पर मण्डलायुक्त सेल्वा कुमारी जे, जिलाधिकारी शिवाकान्त द्विवेदी, महापौर डा. उमेश गौतम, कैंट विधायक डॉ संजीव अग्रवाल भी उपस्थित रहे। इसी क्रम मे बरेली जनपद में इस योजना के अंतर्गत तहसील नवाबगंज के गांव याकूबपुर के कृषक अरविन्द पुत्र मिढ़ई लाल, चिरौंजी लाल पुत्र रामभरोसे लाल, देवदत्त पुत्र फूलचन्द्र, सन्तोष पुत्र बाबूराम, मुन्नालाल पुत्र जोरावर, रामऔतार पुत्र बनवारी लाल, आसाराम पुत्र परसादी लाल, मुकेश पुत्र इन्द्रजीत, पंचम पुत्र ख्यालीराम, भगवानदास पुत्र माखनलाल आदि को आवासीय भूमि पर बने घरों की घरौनियों का वितरण किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन वी.के.सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं ग्रामीण भी उपस्थित रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *