विधायक भी असहायों की सहायता करने में पीछे नही

आजमगढ़ : अपने क्षेत्र की जरूरतमंद जनता को मदद पंहुचाने में सगड़ी विधायक बन्दना सिंह भी पीछे नहीं हैं। सगड़ी विधानसभा क्षेत्र के वंचित एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को गंभीर बीमारियों के उपचार हेतु “मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष’ से आर्थिक सहायता दिये जाने के सम्बंध में विधायक बन्दना ने अपनी संस्तुति पर क्षेत्र के पीड़ितों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से लगभग 50 लाख की आर्थिक मदद दिला राहत पंहुचाई है। जानकारी के अनुसार विधायक द्वारा अग्रसारित प्रस्तावों पर सम्यक विचारोपरांत सम्बन्धित व्यक्तियों/लाभार्थियों को कुल 37 मामलों में ₹4990,000 की आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से प्रदान की गई। विधायक बन्दना के प्रयासों से निर्धन /असहाय व्यक्ति लाभान्वित हए हैं जो की प्रशंसनीय है । इसके तहत लाभार्थियों में कैंसर ,हृदय रोग, मस्तिष्क रोग जैसी गंभीर और असाध्य बीमारियों से पीड़ित लोगों को आर्थिक सहायता मिली जिसका लाभ उठा वह स्वस्थ होकर अपने परिवार के साथ सामान्य जीवन व्यतीत कर रहे हैं। इस पर चर्चा करने पर विधायक बन्दना सिंह ने कहा कि हमारे क्षेत्र में कोई भी जरूरतमंद या पीड़ित हो तो हम हमेशा मदद को तैयार है।

रिपोर्ट-:राकेश वर्मा आजमगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *