झांसी- आज विंग्स संस्था ने वर्ष की पहली कार्यशाला का आयोजन किया। जिसके उद्देश्य सदस्यों को समाजसेवा के लिए प्रशिक्षित किया गया।
इस कार्यशाला में 13 सदस्यों को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण में संस्थागत सामूहिक समाज सेवा का ढंग बताया गया और प्रत्येक सदस्य के समाज सुधार को ले कर व्यकितगत उद्देश्य को उजागर किया गया।
कार्यशाला का संचालन दानिश अली प्रबंधन अंकित राय, रजत गोस्वामी ने किया।
इस कार्यशाला में जीतेश कुमार, आशीष यादव, महेंद्र रसानिया, अंकित श्रीवास, उज्जवल गुप्ता, प्रज्ञा प्रजापति, मोहिनी तिवारी, प्रियंका वर्मा, प्रियंका श्रीवास, निधि त्रिवेदी, पुरुषोत्तम, अध्यक्ष अंकित साहू व उपाध्यक्ष शैफाली गोस्वामी उपस्थित रहे।
विंग्स संस्था ने अपनी कार्यशाला में सदस्यों को समाजसेवा के लिए किया प्रशिक्षित
