वार्डन पोस्ट शास्त्रीनगर की मासिक बैठक हुई सम्पन्न

बरेली| आज वार्डन पोस्ट शास्त्रीनगर अलखनाथ प्रभाग की मासिक बैठक सेक्टर वार्डेन श्री अजय राज शर्मा जी के निवास स्थान गांधी पुरम निकट गुप्ता जी की नर्सरी पर पोस्ट वार्डेन साबिर हसन खान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

मुख्य अतिथि नागरिक सुरक्षा कोर बरेली के चीफ वार्डेन राजीव शर्मा जी, विशिष्ट अतिथि डिप्टी चीफ वार्डेन दिनेश चंद्र कटियार जी एवं स्टाफ ऑफिसर टू चीफ वार्डेन अमित कुमार पंत जी रहे जिनका माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि चीफ वार्डेन राजीव शर्मा ने नागरिक सुरक्षा के सभी वार्डेनो की सराहना की और कहा कि सिविल डिफेंस के वार्डेनो ने नगर निकाय चुनाव में सक्रिय रहते हुए शांति व्यवस्था बनाये रखने एवं अधिक से अधिक मतदान करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई जिसके कारण बरेली में मतदान शांतिपूर्वक सफल रहा इसके लिए समस्त वार्डेन बधाई के पात्र हैं।

डिप्टी चीफ वार्डेन दिनेश चंद्र कटियार ने सभी वार्डेनो से आपस में समन्वय बनाते हुए कार्य करने एवं अनुशासन में रहने पर बल दिया।चीफ वार्डेन राजीव शर्मा, डिप्टी चीफ वार्डेन दिनेश चंद्र कटियार द्वारा हाउस होल्ड रजिस्टर का निरीक्षण किया गया । अमित कुमार पंत ने पोस्ट में एक सफल अग्नि शमन प्रशिक्षण चलाने हेतु निर्देशित किया।

बैठक में अजय राज शर्मा जी ने अलखनाथ प्रभाग की ओर से पूरी नागरिक सुरक्षा के वार्डेनो के लिए एक स्वास्थ्य शिविर के आयोजन का प्रस्ताव रखा जिसको सर्वसम्मति से पास किया गया। बैठक में उपस्थित खण्ड विकास अधिकारी बीoकेo शर्मा जी, कैलाश आई हॉस्पिटल के चेयरमैन संजीव पांडेय जी ने नागरिक सुरक्षा से जुड़ने की इच्छा जाहिर की जिसके लिए सभी ने उनका स्वागत किया। उक्त बैठक में स्टाफ आफिसर टू फायर हरीश भल्ला, आईoसीoओo डॉo आरoबीo तिवारी, आईoसीoओo संजीव घुस्सा, पोस्ट वार्डेन साबिर हसन खान, डिप्टी पोस्ट वार्डेन सर्वेश कुमार मौर्य, सेक्टर वार्डेन संजय बिसरिया, विजय कुमार सक्सेना, पंकज अग्रवाल, मोहम्मद अलीम, गुरु वचन, हरीश गंगवार आदि वार्डेन उपस्थित रहे एवं अपने अपने विचार रखे।बैठक के अंत में सेक्टर वार्डेन अजय राज शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *