बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। थाना पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान मे एक फरार वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने जीशान पुत्र नौशाद निवासी कस्बा फतेहगंज पश्चिमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उसके खिलाफ धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत थाना रिजर्व पुलिस लाइन द्वारा मामला दर्ज था। तभी से न्यायालय से फरार चल रहा था और उसके खिलाफ कोर्ट द्वारा 17 सितंबर 2023 को गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। इसके अलावा थाना फतेहगंज पश्चिमी मे दर्ज मुकदमे मे वांछित आरोपी मुनु गुड्डू उर्फ उपदेश खां निवासी ग्राम रुकुमपुर को गिरफ्तार किया गया। थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह और उनकी टीम ने आरोपी को पकड़ने मे सफलता पाई।घटना दो सितंबर की है। ग्राम रुकुमपुर में मुनु गुड्डू और उसके भाई इसरार खां व इस्लाम खां ने मिलकर एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला किया और लूटपाट की। घटना के बाद पीड़ित ने थाने मे शिकायत दर्ज कराई। जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी। मुनु गुड्डू को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। हालांकि, इसरार खां और इस्लाम खां अभी भी फरार है। पुलिस का कहना है कि वे जल्द ही अन्य आरोपियों को भी पकड़ने मे कामयाब होंगे।।
बरेली से कपिल यादव