बरेली। पीलीभीत के वर्तमान सांसद वरुण गांधी कोरोना संक्रमित हो गए है। वरूण के संक्रमित होने के बाद सियासी गलियारों से जुड़े शुभचिंतक उनके जल्द ही स्वस्थ होने की कामना कर रहे है। गुरुवार को शिक्षामित्र संघ के प्रदेश मंत्री कौशल कुमार सिंह ने वरुण गांधी के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। वरुण गांधी द्वारा लगातार अपनी ही पार्टी की सरकार की गलत नीतियों पर सवाल उठाते हुए समय समय पर उनके सुधार करने के लिए सुझाव केंद्र एवं राज्य सरकार को भेजते रहे है। आज के परिदृश्य किसानों एवं शिक्षामित्र, रोजगार सेवक, अनुदेशक, आंगनबाड़ी आदि संविदा कर्मियों को उनका हक दिलाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे है। वरूण गांधी दृढ़ इच्छाशक्ति के प्रतिमान हैं। आपकी जिजीविषा, धैर्य एवं आत्मबल से कोरोना वायरस शीघ्र ही पराजित होगा। प्रभु श्री राम से आपके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु प्रार्थना करता हूं।।
बरेली से कपिल यादव