बरेली। बीते दो दिनो से बिथरी क्षेत्र के गांव मे मे रविवार की सुबह वन विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। वन विभाग की टीम को रविवार को तेंदुआ की सटीक लोकेशन मिली। सटीक लोकेशन मिलने पर चार घंटे तक रेस्क्यू आपरेशन चलाकर तेंदुआ को सुरक्षित पिंजरे में पकड़ लिया गया। वन विभाग ने तेंदुआ को पकड़ने के लिए खेत मे चारों ओर से जाल लगवाया। साथ ही अंदर पिंजरा इंस्टाल किया था। जिसमे तेंदुआ फंस गया। तेंदुआ देखे जाने के बाद से क्षेत्र में भय का माहौल था। किसान खेतों पर जाने से बच रहे थे। अब तेंदुआ के पकड़े जाने के बाद राहत की सांस ली। वन विभाग के तेदुआ को पकड़ने के अभियान के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। प्रभागीय वन अधिकारी समीर कुमार ने बताया कि पिछले काफी समय से देहात क्षेत्रों में तेदुआ देखा जा रहा था। जिसके पगचिन्ह मिलने के बाद टीमों को सक्रिय किया गया । रविवार को सटीक लोकेशन मिलने पर वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू शुरू किया। बिथरी थाना क्षेत्र के गांव कचौली के जंगल में टीम को सफलता हासिल हुई। इस अभियान में रेंजर वैभव चौधरी, मनोज कांडपाल समेत चार रेंजरों की टीम लगाई गई। तेंदुआ को सफलता पूर्वक पिंजरे में कैद करने के बाद वन संरक्षक जावेद अख्तर के सीबीगंज में बने कार्यालय में तेंदुआ को ले जाया गया है। जहां उच्च स्तरीय कमेटी के निर्देश पर तेंदुआ को किस जंगल में छोड़ा जाना है पर विचार हो रहा है। माना जा रहा है। नजीबाबाद क्षेत्र के आजमगढ़ या फिर दुधवा नेशनल पार्क में तेंदुआ को ले जाया जाएगा।।
बरेली से कपिल यादव