वन महोत्सव पर चैयरमैन ने स्कूल मे किया वृक्षारोपण

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। वन महोत्सव सप्ताह पर कस्वे के जानकी देवी इंटर कालेज मे पौधरोपण का कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष कृष्णपाल मौर्य सहित अन्य गणमान्य लोगों ने कॉलेज परिसर में वृक्षारोपण किया। आपको बता दें कि नगर पंचायत अध्यक्ष कृष्णपाल मौर्य की अध्यक्षता में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि जीवन के लिए वृक्ष बहुमूल्य है। क्योंकि बिना वृक्ष के पृथ्वी सूनी है। डीसीबी के उपाध्यक्ष चक्रवीर सिंह चौहान ने कहा कि वृक्ष धरा के आभूषण है, हम सबका जीवन इन्हीं पर आधारित है। वृक्ष नही होंगे तो पृथ्वी पर कुछ नही होगा। उन्होंने आम और खास से वृक्षों के रोपण करने को कहा। इस अवसर पर पौधारोपण करने के बाद चेयरमैन कृष्ण पाल मौर्य ने बताया नगर में जो खाली जगह हैं। वहां पानी की टंकी परिसर व स्कूलों मे फलदार व छायादार पौधे रोपे जायेंगे। देश में पर्यावरण के असंतुलित होने आक्सीजन का संकट पैदा होने लगा है। देश के अधिकांश जंगल खत्म होने की कगार पर है। हमें जंगलों को संरक्षित करना होगा। लोग एक पौधा जरूर लगाएं। कार्यक्रम में सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष चक्रवीर सिंह चौहान, डॉ. नरोत्तम मौर्य, बाबूराम कश्यप, खेमपाल मौर्य सहित नगर पंचायत के स्टाफ व कर्मचारी मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *