बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। चित्रगुप्त सेवा न्यास परिवार ने टोल प्लाजा स्थित चित्रगुप्त धाम मंदिर पर रविवार को प्रकटोत्सव कार्यक्रम मनाया गया। अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष एमडी सक्सेना ने किया। संस्था के संस्थापक सचिव डॉ शिवकुमार ने बताया कि भगवान चित्रगुप्त ब्रम्हा जी के काया से प्रकट हुए है। मुख्य अतिथि वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री डा. अरूण सक्सेना ने चित्रगुप्त भगवान के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। उसके बाद भगवान चित्रगुप्त का अभिषेक पूजन और महाआरती के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। उन्होंने आगे कहा कि चित्रगुप्त सेवा न्यास संस्था हमेशा ऐसे कार्यक्रम करती रहती है ताकि अगली पीढ़ी अपने पूर्वजों के बारे मे जाने सके। संस्था के सदस्य अजय सक्सेना ने कहा कि ब्रम्हा जी ने भगवान चित्रगुप्त को समस्त प्राणियों के कर्मों का लेखाजोखा तैयार करने का कार्य सौंपा था। अंत मे मंदिर के संस्थापक डॉ शिव कुमार ने मुख्य अतिथि का का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर गौरव सक्सेना, चक्रवीर सिंह चौहान, दीपक गोयल, राहुल यदुवंशी, संदीप गुप्ता, राजेश सक्सेना सहित संस्था के समस्त कायस्थ परिवार के लोग मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव