वट सावित्री व्रत पर्व पर गंगा मे दिखा गंदगी का अंबार, महिलाओं ने किया पूजन

बरेली। अखंड सौभाग्य का वट सावित्री व्रत उत्तर भारत मे सुहागन महिलाएं ज्येष्ठ अमावस्या के दिन वट सावित्री व्रत रखती हैं और सावित्री, सत्यवान एवं वट वृक्ष की विधि पूर्वक पूजा करती हैं। धा​र्मिक मान्यता के अनुसार वट सावित्री व्रत रखने से पति को लंबी आयु प्राप्त होती है। वैवाहिक जीवन सुखमय होता है। पति की दीर्घायु के लिए महिलाओं ने वट वृक्ष का पूजन कर मन्नतें मांगी। सोमवार को देश मे वट सावित्री की पूजा अर्चना की जा रही तो वही दूसरी तरफ गंगा मैली पड़ी हुई है। जी हां इस दौरान मैली हुई रामगंगा में आस्था की पवित्र डुबकी वट सावित्री के उपलक्ष्य पर भक्तिभाव के साथ श्रद्धालुओं ने चौबारी स्थित रामगंगा घाट में पवित्र स्नान किया। सोमवार की सुबह करीब 4 बजे से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने शुरू हो गए थे। आस पास के लोगों और यह वृत्ति करने वाले लोगों के मुताबिक घाट पर गंदगी होने के कारण पहले की अपेक्षा अब श्रद्धालु भी कम आते है। इसके अलावा चकरपुर गही मे ब्रह्मदेव महाराज के स्थान पर विशाल वट वृक्ष है। सोमवार को व्रत रखते हुए भारी तादाद में महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा-अर्चना की और अपने पति की दीर्घायु होने की कामना की।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *