भुता, नवाबगंज, बरेली। वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर जिले भर मे स्कूल-कॉलेजों मे उत्सव मनाया गया। वही मीरगंज के राजेंद्र प्रसाद डिग्री कॉलेज में प्राचार्य प्रो. एसके सिंह व वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. विजय बहादुर सिंह बिष्ट के निर्देशन मे वंदे मातरम् गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। पहले सत्र में वंदे मातरम् का गायन किया गया। दूसरे सत्र में संगोष्ठी व परिचर्चा का आयोजन किया गया। संचालन डॉ. रत्नाकर दुबे व डॉ. संदीप कुमार तिवारी ने किया। डॉ. सचिन कुमार गिरि, डॉ. ममता रंजन, सहायक आचार्य डॉ. आतिफ खान, डॉ. विनय सिंह चौहान, डॉ. शिवप्रताप सिंह, बीके प्रधान, वीरेंद्र शर्मा, विजय कुमार आदि मौजूद रहे। वही भुता प्राथमिक विद्यालय सिमरा बहोरनगला मे आयोजित कार्यक्रम में इंचार्ज प्रधानाध्यापिका डॉ. सरिता गंगवार ने वंदे मातरम् गीत के बारे में बच्चों को जानकारी दी। वही नवाबगंज के पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज, त्यार जागीर मे राष्ट्रगीत के संबंध मे विद्यार्थियों को जानकारी दी गई तथा सामूहिक गायन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अवनीश यादव तथा शिक्षक ब्रह्माशंकर शुक्ला, दिलीप कुमार, भूपेन्द्र गंगवार, रामेंद्र गंगवार, दिलीप सिंह आदि मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव
