वंदना ने बरेली पुलिस का बढ़ाया मान, एसएसपी ने किया सम्मानित

बरेली। 47वीं नेशनल आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप मे यूपी 112 मे तैनात महिला मुख्य आरक्षी वंदना ने दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर बरेली पुलिस का नाम रोशन किया। वंदना को इस उपलब्धि पर मंगलवार को एसएसपी कैंप कार्यालय मे एक सम्मान समारोह मे पदक पहनाकर सम्मानित किया गया। लुधियाना, पंजाब मे 29 से 31 अगस्त आयोजित चैंपियनशिप में वंदना कुमारी ने 70 किलोग्राम वर्ग मे भाग लिया। उन्होंने लेफ्ट हैंड और राइट हैंड दोनों स्पर्धाओं मे प्रथम स्थान हासिल कर दो स्वर्ण पदक जीते। वही 20 से 24 सितंबर तक मधुबन, करनाल हरियाणा मे आयोजित 74वीं ऑल इंडिया पुलिस रेसलिंग क्लस्टर-2025-26 प्रतियोगिता मे वंदना कुमारी ने 70 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक पर कब्जा जमाया। यह सफलता पुलिस बल की खेल प्रतिमा को राष्ट्रीय पटल पर मजबूती से स्थापित करती है। मंगलवार को समारोह मे एसएसपी अनुराग आर्य और एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने वंदना कुमारी को स्वर्ण और रजत पदक पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अधिकारियों ने उनकी उपलब्धियों पर हार्दिक बधाई दी। पुलिस विभाग की अन्य महिला कर्मियों को भी खेल और कर्तव्य के प्रति समर्पण का अनुसरण करने के लिए प्रेरित किया। एसएसपी ने कहा कि वंदना कुमारी की यह उपलब्धि बरेली पुलिस परिवार के लिए गर्व का विषय है। वह न केवल ड्यूटी पर सजग है बल्कि खेल के मैदान मे भी विभाग का नाम रोशन कर रही है। एसपी दक्षिणी पुलिस अंशिका वर्मा ने कहा कि महिला शक्ति का यह प्रदर्शन हम सभी के लिए प्रेरणा है। वंदना जैसी महिलाएं पुलिस बल मे नई ऊर्जा का संचार करती है। वंदना कुमारी की यह सफलता साबित करती है कि कर्तव्यनिष्ठा के साथ खेल प्रतिभा को निखारा जा सकता है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *