बरेली। लोटस इंस्टीट्यूट के चेयरमैन अभिषेक अग्रवाल को गोली मारने वाला बीफार्मा तृतीय वर्ष का छात्र श्रेष्ठ सैनी पुलिस की गिरफ्त मे आ गया है। ब्रह्मपुरा थाना प्रेमनगर निवासी उसके दोस्त सक्षम को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आपको बता दें कि श्रेष्ठ सैनी को कॉलेज से रेस्टीकेट कर दिया गया था। जिस कारण उसने चेयरमैन पर जानलेवा हमला किया था। घटना को अंजाम देने के बाद से वह फरार हो गया था। तभी से पुलिस को उसकी तलाश थी। शुक्रवार को उसे और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। अभी तमंचा बरामद नही हो सका है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। आरोपी छात्र श्रेष्ठ ने बताया कि दादा ने मां को 50 हजार रुपये दिए थे। इसमे से मां ने उसे 20 हजार रुपये फीस के लिए दे दिए। उसने इनमें से साढ़े बारह हजार रुपये सक्षम को देकर उससे तमंचा व कारतूस खरीदे थे। श्रेष्ठ सैनी ने बताया कि वह केवल चेयरमैन को धमकाने गया था। वहां छीनाझपटी में गोली चल गई। चेयरमैन अभिषेक अग्रवाल को गोली उनके दाहिने गाल को रगड़ते हुए निकल गई। उन्हें भोजीपुरा स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उनका ऑपरेशन किया। उनकी हालत खतरे से बाहर है।।
बरेली से कपिल यादव
