लोकसभा चुनाव 2019 : बिहार में जदयू सिर्फ 12 सीटो पर चुनाव लड़ेगा और बीजेपी 20 सीट पर

कटिहार/बिहार, आज प्रेस कान्फ्रेंस के तहत भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रिय अध्यक्ष अमित शाह ने ये बताया की आगामी लोकसभा चुनाव में बिहार में NDA गढ़बंधन के बीच सीटो के बटवारा का फार्मूला तैयार हो गया है | भाजपा सूत्रों के अनुसार बिहार में एनडीए ने 20 – 20 वाला फॉर्मूला तैयार किया है | इसके तहत भारतीय जनता पार्टी 22 के बदले 20 सीटों पर तो जदयू के खाते में 12 सीट गया है वहीँ एलजेपी को एक सीट कम अर्थात अब पांच सीट मिलेगी तो अगर राष्ट्रीय लोक समता पार्टी अगर एनडीए के साथ बिहार में चुनाव लड़ती है तो उनके खाते में दो सीट जायेगी | यहाँ ये फार्मूला अभी का है हो सकता है इसमें कुछ बदलाव संभव है | पार्टी से निलंबित सांसद अरुण कुमार को भी मैदान में उतारने की बात सामने आ रहीं है | वहीँ वर्तमान संसद शत्रुघ्न सिन्हा के जगह पटना सहित से किसी अन्य प्रत्यासी को उतरा जा सकता है |

अजय कुमार प्रसाद , कटिहार, बिहार से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *