बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। रामपुर और आजमगढ़ से भाजपा प्रत्याशियों ने लोकसभा उपचुनाव मे जीत हासिल करने पर भाजपाइयों ने मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया। क्षेत्रीय विधायक डॉ.डीसी वर्मा ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ कस्बे मे अमीर गुलाल लगाकर और कस्बे में मिठाई बांटकर जीत का जश्न मनाया। इसके साथ ही जीत की बधाई दी। इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष संजय चौहान, जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, बंटी मौर्य गौरव मिश्रा, सौरभ पाठक, अनूप सिंह, सूरज राठौर सहित तमाम भाजपाई शामिल रहे।।
बरेली से कपिल यादव
