लखनऊ- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के लोकतंत्र सेनानियों की सम्मान राशि को 15 हजार रुपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 20 हजार रुपये प्रतिमाह किये जाने की महत्वपूर्ण घोषणा की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि लोकतंत्र सेनानियों की सम्मान राशि में बढ़ोतरी से सरकारी खजाने पर प्रतिवर्ष लगभग 35 करोड़ 35 लाख 80 हजार रुपये का अतिरिक्त व्ययभार आने का अनुमान है।
यूपी में लोकतंत्र सेनानियों की तरफ से पिछले लंबे समय से पेंशन की मांग की जा रही थी। 25 जून को लोकतंत्र सेनानियों ने यूपी के राज्यपाल राम नाईक और डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा से मिलकर सम्मान राशि को कम बताते हुए इसे बढ़ाने की मांग की थी।
26 जून यानी की आज केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी से भी लोकतंत्र सेनानियों ने एक कार्यक्रम में मांग की। मंत्री ने आश्वासन दिया कि भाजपा सरकार इस विषय पर पूरा ध्यान दे रही है और गंभीरता से विचार कर रही है। इस कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान भी किया गया। भाजपा के सुझाव पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान राशि 15,000 से बढ़ाकर 20,000 रुपये कर दी।
लोकतंत्र सेनानियों को मुख्यमंत्री योगी का तोहफा: बढ़ाई सम्मान राशि
