बरेली। शासन की ओर से लगाए गए लॉकडाउन रविवार को शहर भर में हर तरफ सन्नाटा छाया रहा। शहर में सभी लोग अपने घर के अंदर ही बंद रहे। कोई भी बेवजह बाहर घूमता नजर नहीं आया। लॉकडाउन मे शासन ने नगर निगम को शहर को सैनिटाइज करने के लिये निर्देश दिए थे। इसके तहत बरेली मे नगर निगम ने रविवार को लॉकडाउन के समय शहर में सैनिटाइजेशन अभियान चलाकर सैनेटाइज किया। गांधी उद्यान से मंडलायुक्त आर रमेश कुमार और नगर आयुक्त अभिषेक आनंद ने गाड़ियों को रवाना किया। सभी गाड़ियां शहर की प्रमुख सड़कों के साथ ही वार्डो मे दवा का छिड़काव किया। शहर मे रात के वक्त भी कराया जा रहा सैनिटाइजेशन, शहर को संक्रमण मुक्त कराने को नगर निगम जुटा रहा। शहर में अन्य स्थानों पर भी नगर निगम की टीम ने सफाई व सैनेटाइजेशन का काम किया।।
बरेली से कपिल यादव