बरेली। लॉकडाउन के बीच भी बच्चियों और महिलाओं के साथ हो रहे अपराध थम नहीं रहे हैं। शनिवार को आंवला में सात साल की बच्ची से युवक ने दुष्कर्म किया। युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बदायूं से आंवला में एक सात साल की बच्ची अपने परिवार के साथ रिश्तेदारी में आई थी। लॉकडाउन लागू होने के बाद से वह बदायूं वापस नहीं जा सके और यहीं फंस गए। बताते हैं कि बच्ची शनिवार को घर के बाहर खेल रही थी। इसी बीच एक युवक आया और उसे बहलाकर ले गया। उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। परिवार वालों को जब बच्ची का कोई अता-पता नहीं मिला तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। बच्ची को लहूलुहान हालत में देखकर परिजन बदहवास हो गए। बच्ची ने परिजनों को सारी बात बताई। परिजन थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।।
– बरेली से कपिल यादव