पौड़ी।भारत सरकार व उत्तराखण्ड सरकार द्वारा राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए आगामी 14 अप्रैल तक राज्य को लॉक डाउन किये जाने, जिसके अन्तर्गत आवश्यक सेवाओं (दवाईयां, खाद्य प्रदार्थ, डीजल पैट्रोल, दूध, सब्जी, फल आदि) को छोड़कर सभी सेवाओं को बन्द करने के सम्बन्ध में पारित आदेश के क्रम में श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल श्री दलीप सिंह कुँवर, आदेशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार श्री प्रदीप कुमार द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को उक्त आदेशों का कढ़ाई से अनुपालन करते हुए लॉकडाउन को सफल बनाने हेतु दिए गए निर्देशों के क्रम में दिनांक 11.04.2020 को थाना रिखणीखाल पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत चार व्यक्तियों को निर्धारित समय प्रातः 07.00 बजे से दोपहर 01.00 बजे बाजार ढाबखाल में घूमते हुए पाया गया, उक्त व्यक्तियों द्वारा लॉक डाउन का उल्लंघन करने पर थाना रिखणीखाल में मु0अ0सं0- 03/20, धारा 188 IPC एवं धारा 51(B) राष्ट्रीय आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005 के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
*नाम पता अभियुक्त गणः-*
1. जितेन्द्र सिंह (उम्र- 28 वर्ष) पुत्र भपेन्द्र सिंह निवासी ग्राम घेड़ी थाना रिखणीखाल जनपद पौड़ी गढ़वाल।
2. रोहित बिष्ट (उम्र- 20 वर्ष) पुत्र वीरेन्द्र सिंह निवाली घेड़ी थाना रिखणीखाल जनपद पौड़ी गढ़वाल
3. शुभम सिंह (उम्र- 19 वर्ष) पुत्र भीम सिंह निवासी कौलगाड़ थाना रिखणीखाल जनपद पौड़ी गढ़वाल।
4. अमित सिंह (उम्र- 19 वर्ष) पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी घेडी थाना रिखणीखाल जनपद पौड़ी गढ़वाल।
5.
*पंजीकृत अभियोगः-*
मु0अ0सं0- 03/20, धारा 188 IPC एवं धारा 51(B) राष्ट्रीय आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005
*पुलिस टीमः-*
1. थाना प्रभारी प्रमोद शाह
2. उ0नि0 अमित कुमार
3. कान्स0 337 नापु0 रघुवीर सिंह
4. कान्स0 298 नापु0 मनोज नेगी
– पौड़ी से इन्द्रजीत सिंह असवाल की रिपोर्ट