बरेली। पर्यटन के लिहाज से वर्ष 2025 बरेली जिले के लिए यादगार रहा। ऐतिहासिक लिलौर झील में इस बार नौका विहार की शुरुआत हुई। इसके साथ ही झील के किनारे फैमिली ट्रेन का संचालन भी शुरू हो गया। बड़ी संख्या में लोग इसका आनंद उठा रहे हैं। वहीं अन्य योजनाओं पर तेजी से कार्य हो रहा है। मनौना धाम मे देश के कोने-कोने से लोग बाबा श्याम के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। पांडव-यज्ञ संवाद का साक्षी रही लिलौर झील को इस वर्ष प्रशासन ने पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित किया है। स्वतंत्रता दिवस पर पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने रामनगर की ऐतिहासिक लीलौर झील में नौका विहार का शुभारंभ किया। इसके बाद पांच नवंबर को फैमिली ट्रेन का शुभारंभ किया गया। इस दौरान पर्यटक हाउस, मंडपम और ट्रेन स्टेशन यार्ड का भूमि पूजन भी किया गया। अभी यहां चार डिब्बों की फैमिली ट्रेन चलाई गई है। वही लीलौर के किनारे आने वाले समय में एक किमी के दायरे में ट्रेन चलेगी और बाद में इसे 52 हेक्टेयर की झील के चारों तरफ चलाने की योजना है। गर्मी में झील का जल स्तर बना रहे इसके लिए नलकूप भी लगाए गए है जो पानी की आपूर्ति करते रहेंगे।।
बरेली से कपिल यादव
