बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। पुलिस की सख्ती के बाद भी तस्करी के हौसले बुलंद है। पशु तस्कर रात में सड़कों पर घूमने वाले गोवंश के पशुओं को उठाकर ले जा रहे है। तस्कर लगातार प्रतिबंधित पशुओं का कटान करवा रहे है। जिनको पकड़ने में पुलिस भी नाकाम साबित हो रही है। थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र की भिटौरा स्टेशन रोड की सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद पुलिस को अज्ञात तस्करों के खिलाफ तहरीर दी है। जिसके बाद पुलिस ने तस्करों की तलाश शुरू कर दी है। बुधवार की बीती रात तस्करों ने लाल रंग की स्विफ्ट कार में सड़क पर बैठी गाय को ठूसकर लाद दिया। घटना रात करीब 11:45 बजे फतेहगंज पश्चिमी के शाही रोड की है। यह सारी घटना पास के ही रहने वाले हरीश कातिब के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसकी जानकारी होने पर हरीश कातिब ने अज्ञात कार चालकों के खिलाफ गुरुवार की सुबह पुलिस को तहरीर दी। साथ ही उन्होंने तस्करों की फुटेज भी पुलिस को दी है। फतेहगंज पश्चिमी से लगातार गाय चोरी हो रही है। जिसकी कई बार पुलिस से शिकायत करने के बावजूद भी तस्करों के खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं हुई। इससे पहले चिटौली अंडरपास से दो गायों को भरते हुए मोहल्ले के लोगों ने देखा था। लगातार पुलिस की गश्त होने के बावजूद भी गौ तस्कर बेखौफ होकर लग्जरी गाड़ियों में गौ तस्करी कर रहे हैं।।
बरेली से कपिल यादव