लाल फाटक पर अवैध रूप से खड़ी रहती है सीमेंट की ट्रॉली, लग रहा जाम

बरेली। जिले मे बीते कई महीनो से लाल फाटक पर ओवर ब्रिज बनाने का कार्य चल रहा है। जिसकी वजह से बीच मे कुछ महीनो के लिए यहां का रूट भी डायवर्ट किया गया था। मगर अब फिर से वाहनों का आवागमन शुरू हो गया है लेकिन रास्ता सकरा होने की वजह से वहां पर आए दिन लोगों को जाम का झाम झेलना पड़ता है। लेकिन बुधवार को लाल फाटक पर जाम लगने की वजह एक अवैध रूप सीमेंट से भरी ट्रॉली बनी। चालक उस बीच सड़क पर उस ट्रॉली को छोड़कर चला गया। जिसकी वजह से वहां पर लंबा जाम लगा रहा। कोई भी उस ट्रॉली को वहां से हटवाने की जहमत तक नही उठा सका। इस समय लाल फाटक को पार करने में लोगों को घंटों का समय लग रहा है। हालात यह है कि एक बार जाम में फंसे तो न तो वापस जाने के लिए रास्ता मिल रहा है न ही आगे बढ़ने का। जिसकी वजह से लोगों को खासी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। हैरत की बात यह है कि वहां पर तैनात ट्रैफिक पुलिस भी इस जाम को खुलवाने की जमहत नही उठाती। जिसकी वजह से और भी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *