*आई नेक्स्ट समाचार पत्र द्वारा आयोजित नारी टुडे अवार्ड्स कार्यक्रम में बिथरी विधायक डॉ राघवेंद्र शर्मा ने किया सम्मानित
*महिलाओं का सम्मान ही राष्ट्रीय उन्नति का प्रतीक है : प्रधानाचार्य वैशाली जौहरी
बरेली – शिक्षा जगत से जुड़ी सिविल लाइन्स स्थित लायंस विद्या मंदिर स्कूल की प्रधानाचार्य वैशाली जौहरी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है । हाल ही में होटल ओबराय आनन्द के वॉलरुम सभागार में आई नेक्स्ट समाचार पत्र द्वारा उन्हें ” नारी टुडे अवार्ड से सम्मानित किया गया है। शानदार आयोजन में मुख्य अतिथि रहे बिथरी चैनपुर के विधायक श्री राघवेंद्र शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि एसआरएमएस के डायरेक्टर ऐडमिनिस्ट्रेशन श्री आदित्य मूर्ति जी ने अपने कर कमलों द्वारा अवार्ड ट्रॉफी व सर्टिफ़िकेट प्रदान किया। प्रधानाचार्य वैशाली जौहरी के अनुसार भारतीय संस्कृति में नारी के सम्मान को बहुत महत्व दिया गया है। संस्कृत में एक श्लोक है- ‘यस्य पूज्यंते नार्यस्तु तत्र रमन्ते देवता:। अर्थात्, जहां नारी की पूजा होती है, वहां देवता निवास करते हैं। प्रधानाचार्य वैशाली जौहरी का मानना है कि महिला ईश्वर की गड़ी वह खूबसूरत कृति है, जिसके बिना सृष्टि की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। अतः महिला अपने हिस्से के सम्मान की पूर्णतः हकदार है। आई नेक्स्ट समाचार पत्र द्वारा समाज में अलग अलग क्षेत्र में कार्यरत कई अन्य मातृ शक्तियों को भी नारी टुडे अवार्ड्स से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में इस अवसर पर बरेली शहर की कई हस्तियां उपस्थित रहीं, जिनमें मुख्य रूप से फनसिटी से अमिता अग्रवाल, डॉ विमल भारद्वाज, डॉ प्रमेंद्र माहेश्वरी, डॉ अमित खन्ना, डॉ एम एस बासु, मनीष अग्रवाल जी दैनिक जागरण समाचार पत्र के वरिष्ठ संपादक जय प्रकाश, बी एल इंटरनेशनल के राजेश गुप्ता आदि उपस्थित रहे। नारी टुडे अवार्ड से समानित होकर गौरवान्वित वैशाली जौहरी अपने 23 साल की मेहनत से एक शिक्षिका से प्रधानाचार्य तक का सफर, स्कूल व समाज के साथ साथ परिवार के प्रति भी पूर्ण जिम्मेदारियों के साथ निभा रही हैं। पूर्व में भी वैशाली जौहरी एक क्षेत्रीय राजनैतिक पार्टी एवं अन्य संस्थाओं द्वारा उत्कृष्ठ नारी सम्मान एवं शिक्षा के क्षेत्र में अन्य सम्मान प्राप्त कर चुकी हैं। कार्यक्रम के समापन पर दैनिक जागरण आई नेक्स्ट समाचार पत्र के जनरल मैनेजर मुदित चतुर्वेदी एवं मार्केटिंग हेड संजीव श्रीवास्तव ने सभी के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।
