लव जिहाद के नाम पर कैफे मे हंगामा करने वाले पांच गिरफ्तार

बरेली। नर्सिंग छात्रा की बर्थ डे पार्टी में लव जिहाद का आरोप लगाकर हंगामा और मारपीट करने के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया। एक नाबालिग पर भी कार्रवाई की गई है। प्रेमनगर क्षेत्र के हॉस्टल मे रहकर नर्सिंग की पढ़ाई कर रही बदायूं की छात्रा शनिवार को दोस्तों के साथ राजेंद्रनगर स्थित द डेन कैफे एंड रेस्ट्रो मे बर्थ डे मनाने गई थी। इसी दौरान बजरंग दल के पूर्व कार्यकर्ता सुभाषनगर निवासी ऋषभ ठाकुर और मिनी बाईपास निवासी दीपक पाठक साथियों संग वहां पहुंचे। आरोपियों ने रेस्टोरेंट में हंगामा व तोड़फोड़ की और लव जिहाद का आरोप लगाकर छात्रा के साथ मौजूद शान व वाकिफ से मारपीट की। प्रेमनगर पुलिस ने भी पिटने वालों का ही चालान किया। अधिकारियों के संज्ञान मे आने पर रविवार को रेस्टोरेंट संचालक शैलेंद्र गंगवार की तहरीर पर ऋषभ ठाकुर, दीपक पाठक और 20-25 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की गई। सोमवार को पुलिस ने वीरसावरकरनगर निवासी प्रिंस सिंह, आकाश, आशीष उर्फ पारस जौहरी, मृदुल उर्फ मनीष और दीपक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्रेमनगर सीओ फर्स्ट आशुतोष शिवम के मुताबिक सीटीवी कैमरों की जांच करने बाद जिन लोगों को चिह्नित किया गया था। उनमें से प्रिंस सिंह, आकाश, आशीष उर्फ पारस जौहरी, मृदुल उर्फ मनीष दुबे, दीपक समेत एक नाबालिग शामिल है। सभी आरोपी इज्जतनगर थाना क्षेत्र के वीर सावरकर नगर के रहने वाले हैं। सीओ ने बताया कि अज्ञात और नामजद आरोपों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगी है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *