लखनऊ हाईवे पर दूसरे दिन भी लगा भीषण जाम

फरीदपुर, बरेली। सड़क पर मरम्मत कार्य चलने की वजह से दूसरे दिन भी फरीदपुर मे लखनऊ हाईवे पर जाम लगा रहा। करीब आठ किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लगी रही। पुलिस का कहना है कि ठेकेदार ने मरम्मत कार्य शुरू करने से पहले ट्रैफिक व्यवस्था के लिए कर्मचारियों को नहीं लगाया, इससे शनिवार रात हाईवे पर भीषण जाम लगा रहा। पुलिस नेमरम्मत कार्य बंद कराकर देर रात जाम खुलवाया। रविवार सुबह आठ बजे कंजा की जयारत के पास मरम्मत कार्य शुरू किया गया तो बरेली से शाहजहांपुर की ओर आने वाले वाहनों को रोक दिया, इससे कुछ ही देर में वाहनों की कई किलोमीटर लंबी लाइन लग गई। एक ही लेन से दोनों तरफ का ट्रैफिक निकलने से वाहन आमने-सामने आकर फंस गए, इससे हाईवे पर आठ किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को बीसलपुर रोड पर डायवर्ट किया। फिर भी देर शाम तक हाईवे पर वाहन रेंगते रहे। इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया की मरम्मत कार्य करा रहे ठेकेदार को ट्रैफिक व्यवस्था ठीक रखने के लिए कहा गया है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *