लकडासर के ग्रामीणों को मिला 2 किलोमीटर लंबा सरकारी रास्ता : बद्रीनारायण विश्नोई

राजस्थान/बाड़मेर- उपखंड अधिकारी सेड़वा बद्रीनारायण विश्नोई ने शुक्रवार को लकडासर से रबारी और भीलों की ढाणियों तक दो किलोमीटर लंबा सरकारी भूमि में से वर्षों से स्थाई रूप से बारहमासी चालू रास्ते को राजस्व अभिलेख में दर्ज करने का आदेश दिया जिससे आमजनता को आवागमन करने के लिए आम रास्ता मिला है और समयानुसार राज्य सरकार द्वारा डामरीकरण सड़क भी बनाईं जा सकतीं है।

एसडीएम विश्नोई ने बताया कि ग्रामीणों की मांग पर रास्ते की समस्या को देखते हुए उन्होंने ग्राम लकडासर की सरकारी भूमि किस्म गैर मुमकिन धोरा के खसरा नम्बर 133 में से मौके पर कई वर्षों से बारहमासी चालू स्थाई रास्ते को राजस्व अभिलेख में दर्ज करने के आदेश जारी किया।इस रास्ते के राजस्व अभिलेख में दर्ज होने से लकडासर ,भीलों और रबारी की ढाणियों के ग्रामीणों सहित इन ग्राम पंचायतों के सैकड़ों लोगों को लाभ मिलेगा। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि इस रास्ते के राजस्व अभिलेख में दर्ज होने से डामर सड़क की स्वीकृति हो जाएगी ,जिससे आम जनता का आवागमन और सुलभ होगा ।

एसडीएम ने शुक्रवार को स्थानीय ग्रामीणों के प्रतिनिधियों को इस आदेश की प्रति सौंपी । इस मौके पर भाजपा मंडल साता के अध्यक्ष बांकाराम, वीरमाराम देवासी पूर्व सरपंच भलगांव, केवाराम देवासी हनुमान नगर,लाखाराम ,जेठाराम,सूजाराम ,माहिंगाराम देवासी ,मोटाराम भील सहित कई ग्रामीण भी मौजूद रहे।

– राजस्थान से राजूचारण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *