बरेली- रोडवेज वर्क शॉप बरेली के स्थाई कर्मचारियों का 2 महीने का बेतन भ्रष्टाचार की भेंट चढ गया जिस पर आक्रोशित कर्मचारियों ने वर्कशॉप पर हड़ताल कर दी।
जानकारी के अनुसार वर्कशॉप कर्मचारियों का आरोप है कि ठेकेदार सुभाष द्वारा बरेली रोडवेज वर्कशॉप कर्मचारियों को रखा गया कर्मचारी 1 साल से रोडवेज वर्कशॉप पर कार्य कर रहे ।ऐ जिनकी सैलरी ठेकेदार द्वारा दी जाती थी ऐएम बरेली द्वारा सुभाष ठेकेदार का ठेका निरस्त कर दिया गया । ठेकेदार पर आरोप है रोडवेज वर्कशॉप में हेरा फेरी के कारण उसे हटाया गया है। लेबर ठेकेदार का आरोप है रोडवेज वर्क शॉप अधिकारी द्वारा ठेका दिलाने के नाम पर कमीशन में
2 लाख रुपऐ की मांग की गई थी लेकिन मांग पूरी न होने पर ठेके को निरस्त किया गया है। मगर सवाल यह बनता है जो अस्थाई मजदूर कर्मचारी लगातार अपना कार्य करते रहे तो उनकी सैलरी को क्यों रोका गया अधिकारी ठेकेदार एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे है लेकिन गरीब मजदूरों की क्या गलती है जो इनकी 2 महीने की सैलरी रोकी गई।
– बरेली से तकी रजा