रोडवेज बस स्टैंड व बसो में लगे अग्निशमन यंत्र होंगे रिफिल

बरेली। पुराने रोडवेज बस स्टैंड पर लगे अग्निशमन यंत्रों को रिफिल कराने के लिए मुख्यालय द्वारा दो लाख 20 हजार का अनुदान आवंटित किया गया है। जिसके द्वारा अब रोडवेज प्रांगण व रोडवेज बसों में लगे अग्निशमन यंत्र को रिफिल कराने का कार्य जल्द शुरू हो जाएगा। रोडवेज बस स्टैंड प्रांगण में लगे अग्निशमन यंत्र व बरेली परिक्षेत्र कि 550 बसों में लगे अग्निशमन यंत्रों में सितंबर 2015 के बाद से रिफिल न होने की वजह से शोपीस बने हुए थे। बरेली परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक एसके बनर्जी ने अग्निशमन की उपयोगिता को देखते हुए मुख्यालय को पत्र भेजकर रिपोर्ट कराने के लिए अनुदान मांगा था। आनन-फानन में अनुदान जारी कर रोडवेज बस स्टैंड परिसर में लगे 26 व परिक्षेत्र की 550 बसों में अग्निशमन यंत्रों में रिफिल कराकर दुरुस्त कराने के निर्देश दिए है। इनवर्टिस के पास पिछले वर्ष देवरिया डिपो की एक बस में अचानक आग लगने से बड़ा हादसा हुआ था। जिसके बाद से मुख्यालय द्वारा हर वर्ष में अग्निशमन यंत्र लगाने के निर्देश भी दिए गए थे। बरेली परिक्षेत्र के सभी बसों में अग्निशमन यंत्र लगवाए भी गए थे। उन्होंने बताया कि इसी माह के दूसरे सप्ताह से अग्निशमन यंत्रों में रिफिल का काम शुरू करा दिया जाएगा। वहीं रोडवेज वर्कशॉप में जब बस रूट से वापस आएगी तभी उसमें कल का काम कराए जाने के बाद परीक्षण भी किया जाएगा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *