रोडवेज बस मे महिला सिपाही से छेड़छाड़, दो आरोपी गिरफ्तार

बरेली। रोडवेज बस मे आधी रात को पीलीभीत से नवाबगंज आ रही महिला कांस्टेबल के साथ कुछ दबंगों ने छेड़छाड़ की।हंगामा बढ़ते देख रोडवेज चालक परिचालक ने पुलिस को सूचना दी। थाना नबाबगंज पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत मे लिया है जबकि अन्य की तलाश चल रही है। आपको बता दें कि थाना नवाबगंज क्षेत्र की रहने वाली एक महिला कांस्टेबल पीलीभीत मे तैनात है। शनिवार की रात 12 बजे महिला रोडवेज बस से नवाबगंज आ रही थी। उसी बस मे दो अन्य6 लोग सवार थे। महिला कांस्टेबल का आरोप है कि दोनों आरोपियों ने उसके साथ अभद्रता शुरू कर दी और अश्लीलता करने लगे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। इतना ही नही नवाबगंज से पहले ही आरोपियों ने अपने तीन चार अन्य साथियों को बुला लिया। उन्होंने भी उसके साथ मारपीट व छेड़छाड़ की। इस मामले में चालक- परिचालक रात मे ही महिला कांस्टेबल के साथ बस लेकर नवाबगंज कोतवाली पहुंचे। वहां आरोपियों के साथ के बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए और हंगामा होने लगा। महिला कांस्टेबल की ओर से तहरीर दी गई। दो आरोपी हिरासत मे लिए गए हैं। नबाबगंज कोतवाल अशोक कंबोज का कहना है कि महिला कांस्टेबल की ओर से तहरीर मिल गई है। अन्य आरोपियों को भी तलाश किया जा रहा है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *