सीबीगंज, बरेली। व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग और क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के संयुक्त तत्वाधान मे संकल्प योजना के तहत बुधवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सीबीगंज के परिसर मे एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ महापौर डॉ उमेश गौतम ने फीता काटकर दीप प्रज्वलन कर किया। संस्थान की प्रशिक्षणार्थियों ने सरस्वती वंदना का कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। रोजगार मेले मे 56 प्रतिष्ठित उद्योग, अधिष्ठानो ने।प्रतिभाग किया। जिसमे मुख्य रुप से टाटा मोटर्स पंतनगर, एलआईसी इंडिया, बजाज मोटर्स, मारुति सुजुकी लिमिटेड गुजरात, लावा मोबाइल, मदरसन इंडिया नोएडा, शिवशक्ति बायोटेक लखनऊ, एंप्लॉयमेंट मंत्रा बरेली रो पॉलीमर मानेसर, संधार टेक्नोलॉजी गुड़गांव आदि ने अपने एचआर प्रतिनिधियों के साथ मेले मे प्रतिभाग किया। मेले मे आईटीआई व कौशल विकास मिशन सहित अन्य योग्यता के कुल 3748 प्रशिक्षणार्थियों ने प्रतिभाग किया। मेले में सम्मिलित विभिन्न विभागों, अधिष्ठानो ने 1537 प्रशिक्षणार्थियों को चयनित शॉर्टलिस्ट किया गया। जिसमें से 51 चयनित प्रशिक्षणार्थियों को मौके पर ही मुख्य अतिथि महापौर डॉ उमेश गौतम नियुक्ति पत्र वितरित किए। रोजगार मेले मे संयुक्त निदेशक एके राणा, सहायक निदेशक त्रिभुवन सिंह सहित अन्य अधिष्ठानो के भी प्रतिनिधि उपस्थित रहे। मेले का सफल आयोजन राम प्रकाश नोडल प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सीबीगंज, एमआईएस मैनेजर सुनील कुमार, ट्रेनिंग काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट प्रभारी विशाल अवस्थी तथा अप्रेंटिस प्रभारी रामकृष्ण टीम द्वारा किया गया। जिसमे प्रमुख रुप से रामसूरत, ललित कुमार सिंह, शिखा श्रीवास्तव, पवन कुमार, मुनेंद्र कुमार, ऋषभ गंगवार, अनूप सिंह, हरिशंकर सिंह, लोकेश सिंह, यशपाल शर्मा, एके चौबे आदि का सहयोग रहा।।
बरेली से कपिल यादव
