बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। जनपद के थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र मे दिल्ली लखनऊ हाईवे पर रोगी को लेकर जा रही एम्बुलेंस भाखड़ा नदी के पुल की रेलिंग से टकरा गई। हादसे में मरीज सहित चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर घायलों को अस्पताल भेज दिया। जनपद रामपुर के थाना स्वार गांव के मधपुरा निवासी अब्दुल सलाम अपने पिता नन्हे को इलाज एंबुलेंस से राम मूर्ति मेडिकल कालेज भोजीपुरा ले जा रहे थे। एंबुलेंस में उनके भाई नईम व दूसरा छोटा भाई अकबर भी सवार था। भाखड़ा नदी के पुल पर एंबुलेंस अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से टकराकर रोड पर पलट गई। जिससे नन्हे, अब्दुल सलाम, अकबर अली एवं नईम घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को क्षतिग्रस्त एंबुलेंस से निकाला। पुलिस ने परिजनों को सूचना कर घायलों को इलाज को अस्पताल भेज दिया। चालक को चोट नही लगी। घायल अब्दुल सलाम ने बताया एंबुलेंस का ड्राइवर तेज गति से गाड़ी चला रहा था। मना करने पर भी वह नही माना। घटना के बाद चालक फरार हो गया।।
बरेली से कपिल यादव