बरेली। लॉकडाउन के कारण ड्यूटी पर उपस्थित नहीं होने वाले रेलवे के कर्मचारियों को विशेष आकस्मिक अवकाश मिलेगा। एनी रेलवे मजदूर यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष वसंत चतुर्वेदी ने बताया की लॉक डाउन से पहले मुख्यालय से बाहर गए हुए थे और अपने कार्यस्थल पर नहीं आ सके ऐसे सभी कर्मचारियों को विशेष आकस्मिक अवकाश मिलेगा। रेलवे बोर्ड के मास्टर सरकुलर 10 के पैरा 7.9 के तहत जारी दिशा- निर्देशों के तहत लॉक डाउन खुलने तक विशेष आकस्मिक अवकाश का लाभ देय होगा। ऐसे कर्मचारियों की सूची संबंधित सुपरवाइजर की ओर से स्वीकृति के लिए सक्षम अधिकारी के पास भेजी जायेगी। इसके साथ ही बताया कि जिन कर्मचारियों की भर्ती 1 जनवरी 2004 से पूर्व आरआरसी आरआरबी अथवा अनुकंपा के आधार पर पूरी हो चुकी थी किंतु प्रशासनिक कारणों से उनको 1 जनवरी 2004 के बाद रेलवे में नियुक्त किया गया। ऐसे कर्मचारियों को पुरानी पेंशन स्कीम का भी लाभ दिया जाएगा। उक्त दोनों कार्यों को लेकर कर्मचारियों में हर्ष है और सभी ने नरमू के केंद्रीय अध्यक्ष वसंत चतुर्वेदी को धन्यवाद दिया।।
बरेली से कपिल यादव