राष्ट्र जागरण युवा संगठन ने युवाओं एवं महिलाओं को किया सम्मानित

बरेली। राष्ट्र जागरण युवा संगठन के द्वारा उपजा प्रेस क्लब स्थित सभागार में अभिनंदन एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉक्टर अरुण कुमार, विशिष्ट अतिथि डॉ विनोद पागरानी एवं राष्ट्रीय संरक्षक डॉक्टर पवन सक्सेना, डॉक्टर प्रमेंद्र माहेश्वरी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित भारद्वाज, संस्था के सचिव सौरभ शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मंच संचालन कर रहे सचिन श्याम भारतीय ने कहा कि यह युवाओं का देश है और आज के काल में युवाओं की महती भूमिका के लिए संगठन समस्त भारतवर्ष में जनकल्याण कार्य, समाज सेवा, राज्य सेवा हेतु लगातार कार्य कर रहा है और देश सेवा हेतु युवाओं और महिलाओं को जागरूक करने हेतु निरंतर प्रयासरत है।

वही मंचासीन राष्ट्रीय सचिव अमित शर्मा संजू भैया, प्रदेश अध्यक्ष कमल जगबानी, जिला अध्यक्ष व्यापार मंडल मनजीत सिंह नागपाल, महिला जिला अध्यक्ष प्रियंका कपूर, मंडल अध्यक्ष अनुराधा सक्सेना, प्रदेश संगठन मंत्री तेजिंदर कौर मंच पर उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित भारद्वाज ने बताया कि राष्ट्र जागरण युवा संगठन हमेशा जागरूकता अभियान को चलाकर समाज को जागरूक करने का कार्य करता है वही पिछले दिनों हुए लोकसभा चुनाव में राष्ट्र जागरण युवा संगठन ने सेल्फी कांटेस्ट आयोजित किया था जिसमें कुल 51 प्रतिभागियों ने सुबह 10:00 बजे से पहले अपनी सेल्फी भेज कर प्रतिभाग किया था। वहीं संरक्षक पवन सक्सेना के द्वारा चलाए वोट सेल्फी अभियान में कुल 11 प्रतिभागियों ने दो दिन के अंदर प्रतिभाग किया था। इसलिए आज दोनों प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया

सेल्फी विक्ट्री में पौधारोपण हेतु युवा महानगर अध्यक्ष पंकज सिंह, सीनियर सिटीजन प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष हरचरण सिंह ढाल, कवि रोहित राकेश, गिरीश कपूर, तेज शर्मा, निखिल शर्मा, डॉक्टर विमल भारद्वाज, डॉक्टर आशीष मौर्य, शानू काजमी, सुषमा गौतम, जीतू देवनानी, सुधीर यादव, पप्पू मौर्य, वंदना सक्सेना, गीता दोहरे आदि ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष बलराम कश्यप, महिला जिला अध्यक्ष प्रियंका कपूर, महानगर अध्यक्ष सुरभि चौहान, पप्पू मौर्य, मंडल अध्यक्ष अनुराधा सक्सेना, प्रदेशमंत्री नरेंद्र कौर, प्रदेश अध्यक्ष कमल जगवानी, व्यापार मंडल में मंजीत सिंह नागपाल, आरती गुप्ता, पंकज सिंह, सुधीर यादव, सत्संग तिवारी, कुशल कुमार, आलोक सक्सेना, शैलेश सक्सेना, नेहा व्यास, अनीता गुप्ता, सतीश गुप्ता, तेज अग्रवाल का मुख्य रूप से सहयोग रहा।

– बरेली से सचिन श्याम भारतीय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *